पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांगों को बांटे उपकरण

विकलांगों को बांटे उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीडूंगरगढ़ | भारतविकास परिषद उरमूल ट्रस्ट द्वारा कस्बे के वीर तेजा मंदिर धर्मशाला में निशक्तजनों को उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिग्गा सरपंच श्रवणराम जाखड़ ने निशक्तजनों को सहारा देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के प्रयास को सराहनीय बताया। परियोजना समन्वयक रेवंतराम जयपाल ने बताया कि इस मौके पर 10 निशक्तजनों को श्रवणयंत्र, बैसाखी कैलीपर दिए गए। दो निशक्तों को कृत्रिम हाथ एवं तीन जनों को कृत्रिम पैर, तीन को ट्राई साइकिल के लिए चिह्नित किया गया। इन निशक्तों को बीकानेर के अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में हाथ, पैर ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पूर्णचंद मेहता, सरदार करनैलसिंह, उरमूल ट्रस्ट की संतोष खिलेरी आदि ने सेवाएं दी।