- Hindi News
- रिश्वत लेते गिरफ्तार एलडीसी न्यायिक हिरासत में
रिश्वत लेते गिरफ्तार एलडीसी न्यायिक हिरासत में
बीकानेर | छात्रवृत्तिका बिल पास करने के बदले रिश्वत लेते धरे गए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कनिष्ठ लिपिक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को चौपड़ा कटला स्थित विभाग के ऑफिस में एलडीसी भुवनेश शर्मा को वेटरनरी के छात्र की छात्रवृत्ति 29,800 रुपए का बिल पास करने के बदले 3000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की कार्यवाहक पीठासीन अधिकारी दीपा गुर्जर के निवास पर पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि वेटरनरी में द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित कुमार पारीक ने ब्यूरो से शिकायत की थी कि आरोपी ने उसका बिल पास करने के बदले 5000 रुपए की रिश्वत मांगी है। ब्यूरो ने आरोपी को उसके ऑफिस में 3000 रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया था।