निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर 15 को
बीकानेर | उदयरामसरस्थित भैरूंदान सिपानी नेत्र हॉस्पिटल में 15 दिसंबर को निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगेगा। शिविर प्रभारी रिद्धकरण सिपाणी ने बताया कि शिविर में डॉ. निशांत पुरोहित एवं उनकी टीम सेवाएं देंगी। भर्ती रोगियों के लैंस, दवाइयां, भोजन की व्यवस्था हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा की जाएगी।