पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 323 पदों पद जल्द हो भर्ती

323 पदों पद जल्द हो भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | नगरनिगम में सफाईकर्मियों के स्वीकृत 323 पदों पर शीघ्र नियुक्त की मांग सफाई कर्मचारी नेता सुनील जावा ने की है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के नगर निगम सफाई कर्मचारी अध्यक्ष जावा ने बताया कि पूरे राज्य में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज निगम में नए कर्मचारी है लेकिन उनकी संख्या अब भी उतनी ही है जितनी 1972 में थी। ऐसे में सफाईकर्मियों की संख्या जनसंख्या के आधार पर तय कर की जाए तो ही शहर स्वच्छ हो सकेगा। संघ के रूपाराम कंडारा, रतन लाल पंडित, दुर्गाराम, दीपक जावा मोहन लाल का भी कहना है कि स्वीकृत पदों के साथ नए पद भी आए तो शहर की सफाई कई गुना अधिक होगी। उन्होंने निगम प्रशासन से नए संसाधनों की खरीद करने की भी मांग की है।