पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पासपोर्ट सेवा कैम्प 20 को

पासपोर्ट सेवा कैम्प 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीकानेरमें दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैम्प 20 दिसंबर से आयोजित होगा। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने कैम्प के सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए है। शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में हुई बैठक में डोगरा ने कहा कि यह कैम्प आंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि पूर्व में कोटा उदयपुर में पासपोर्ट शिविर लग चुके है। तीसरा शिविर अब बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में नए पासपोर्ट पासपोर्ट री इश्यू का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को झालाना डूंगरी जयपुर स्थित कार्यालय में एक दिवसीय पासपोर्ट अदालत का आयोजन होगा। जिन आवेदकों के आवेदन किसी कारणवश रुके हुए है। वे इस संबंध में मांगें गए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अदालत में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रख सकेंगे।