एक ही दिन में दो परीक्षाएं
बीकानेर | महाराजागंगासिंह विवि में एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से छात्रों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। कुछ छात्र ऐसे हैं जो दोनों परीक्षाएं देना चाहते हैं लेकिन एक ही तिथि के दिन दोनों परीक्षाएं होने से उन्हें एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी। एमसीईटी तथा सीएसआईआर की परीक्षाएं 21 दिसंबर को हैं। पूर्व में दोनों की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियां थी। विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिह शेखावत ने विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.एम.एम.सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर तिथियों में परिवर्तन करने की मांग की है। हालांकि उन्हें विवि की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।