पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंडी हवा से ठिठुरा बीकानेर

ठंडी हवा से ठिठुरा बीकानेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंडीहवा ने एक रात में ही सर्दी का मिजाज बदल दिया। सुबह से ही लोग ठिठुरते नजर आए। अब तक दिन में गर्म कपड़े पहनने से बच रहे लोग दिनभर धूप की तलाश में रहे। जो धूप अब तक लोगों को चुभ रही थी वही शुक्रवार को सुहानी लगी। हर कोई धूप सेंकता रहा। कार्यालयाें में बिना गर्म पहनकर जाने वालों को परेशानी हुई। ठंड बढ़ते ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाले। बीते दिनों की तुलना में सुबठ अधिक सर्दी रही। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति नौ किलोमीटर प्रति घंटा रही। माना जा रहा है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान घटने का असर बीकानेर पर भी हुआ है। लोग इसी सर्दी का इंतजार कर रहे थे। फसलों के लिए तापमान कम होना फायदेमंद माना जा रहा है। सर्दी के कारण सुबह बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल गए। सर्दी बढ़ते ही लोगों के खान-पान में भी फर्क आने लगा है।