जेल में हत्या के आरोपी की जमानत खारिज
बीकानेर | अदालतने केंद्रीय कारागृह बीकानेर में बंदियों के बीच हुई मारपीट के एक मामले में हत्या के आरोपी सांगलपुरा निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की की जमानत खारिज कर दी है। अपर सत्र न्यायाधीश संख्या तीन तनवीर चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई की। प्रकरण के अनुसार 24 जुलाई, 2014 की शाम को केंद्रीय कारागृह बीकानेर में बंद बंदियों के बीच झगड़ा, मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमें विचाराधीन बंदी बलवीर बानूड़ा पर बंदी जयप्रकाश ने पिस्टल से फायरिंग की। जिससे बलवीर बानूड़ा की मौत हो गए। बानूड़ा के साथी आरोपी विक्रम सिंह सहित अन्य ने जयप्रकाश जाट की ईंटों आदि से पीट-पीट कर हत्या कर दी।