पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरी मीटिंग में भी बिजली पानी के मुद्दे

आखिरी मीटिंग में भी बिजली-पानी के मुद्दे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति बीकानेर की साधारण सभा प्रधान भोमराज आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। साधारण सभा में अधिकतर बिजली-पानी के मुद्दों पर विचार-मंथन हुआ।

वहीं इस कार्यकाल की आखिरी साधारण सभा होने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व तेजरासर के सरपंच नरेंद्र सिंह स्याणी ने सिंगल फेस की लाइट किसानों को दिलाने और रात्रि में कटौती नहीं करने की मांग रखी। वहीं नौरंगदेसर सरपंच चम्पालाल गेदर ने लोहे के पोलो को बदलने की मांग की। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने इस मौके पर निर्मल भारत अभियान एवं संपूर्ण स्वच्छता अभियान पर जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने गांव में कचरा संग्रहण के लिए नाल ग्राम पंचायत का उदाहरण देते हुए सभी ग्राम पंचायतों को कचरा संग्रहण का कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान तुलसीराम मूंड आदि ने सभा को संबोधित किया।

बीकानेर पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते जनप्रतिनिधि।