पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शायर इम्तियाज का एकल काव्य पाठ

शायर इम्तियाज का एकल काव्य पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शायर इम्तियाज का एकल काव्य पाठ

बीकानेर | पर्यटनलेखक संघ एवं महफिलें अदब द्वारा शायर इम्तियाज अली ताज का एकल काव्य पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शायर इम्तियाज ने मां तेरी उम्मीद पे खरा उतर जाऊंगा मैं..., अपने मेयार से इतना वो गिर गए... समेत नात, सलाम, मनक बत, गजल नज्में पेश कर सामयिन की दाद हासिल की। अध्यक्षता करते हुए गौरीशंकर मधुकर ने कहा कि इम्तियाज की गजलों में उनका अनुभव बोलता है। जिया उल हसन कादरी, असद अली असद ने भी विचार रखे।

जादूगरत्रिकाल सम्मानित

बीकानेर | बीकानेरजादू कला केंद्र के तत्वावधान में टाउन हाल में 20 वर्ष से जादू कला साधना के लिए जादूगर त्रिकाल का सम्मान किया गया। अध्यक्ष वरिष्ठ जादूगर पी सी आनंद, मायावी दुनिया जादू मासिक के प्रबंध संपादक मनोज कौशिक ने शाल, माला अभिनंदन पत्र से जादूगर त्रिकाल का सम्मान किया। इस अवसर पर जादूगर सुशील जैन, बी एन जहांगीर, गणेश श्रीमाली, शिव कुमार उपस्थित थे।

योगिमापर्व 31 को

बीकानेर | आदिधर्म समाज आधस के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज का योगिमा पर्व 31 दिसंबर को अमृतसर में मनाया जाएगा।

जिला संयोजक राजेश वाल्मीकि ने बताया कि पर्व में भाग लेने बीकानेर से 30 दिसंबर को लोग बसों एवं निजी साधनों से अमृतसर के लिए रवाना होंगे।