पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेरणादायी है भक्तिमती मीरा साहित्य

प्रेरणादायी है भक्तिमती मीरा-साहित्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजस्थानसाहित्य अकादमी उदयपुर एवं हिंदी विश्व भारती अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में मीरा साहित्य पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रो. सत्यनारायण समदानी ने कहा कि मीरा के जन्म वर्ष और जन्म स्थान पर अनेक शोधकर्ताओं की मत भिन्नता को रेखांकित करते हुए उन्होंने मीरा के विवाह की तिथि वि 1573 के कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की बताई। अध्यक्षता संवित् सोमगिरि महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि डाॅ. मदन केवलिया थे। रामनरेश सोनी ने विषय प्रवर्तन किया। समदानी ने लक्ष्मीनारायण रंगा सहित श्रोताओं द्वारा व्यक्त जिज्ञासाओं का समाधान किया। गिरिजा शंकर शर्मा ने आभार जताया।