भंवरलाल गुमशुदा
भंवरलाल गुमशुदा
बीकानेर | शिवबाड़ीनिवासी 45 वर्षीय भंवरलाल की गुमशुदगी व्यास कालोनी थाना में दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार हरिराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पांच फीट सात इंच कद का उसका भाई भंवर लाल 10 दिसंबर को घर से निकलते समय काली पेंट सफेद शर्ट पहने हुए था।
भदौरियासंरक्षक
बीकानेर | भारतीयराष्ट्रीय ऑटो ड्राइवर यूनियन इंटक की कार्यकारिणी में दिनेश भदौरिया को संरक्षक मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर नेशनल यूनियन ऑफ़ पोस्टल एम्पलाइज यूनियन, शहर कांग्रेस, पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।
परदेसियोंकी बगेची में हाॅल का शिलान्यास
बीकानेर | सेवासमिति सार्वजनिक मुक्तिधाम के तत्वावधान में परदेसियों की बगेची में 23 गुना 80 वर्गफीट के हाल का शिलान्यास समाजसेवियों ने किया। आर के दास गुप्ता, मानूमल प्रेम ज्याणी, नरेश चुघ, दिनेश वत्स, सुभाष मित्तल, हीरालाल रीझवानी, मधुसूदन शर्मा ने नींव पूजन करवाया। इस अवसर पर मौजूद गणमान्य लोगों ने बगेची में बीते चार माह के दौरान किए गए सुधार कार्यों को सराहा। परदेसियों की बगेची समिति के प्रबंधक राजीव शर्मा, सचिव मुकेश ऐरी, दीपक गौड़, अमित जैन, सतीश मैनी, मानव गुप्ता ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने दी।
दिनेश भदौरिया
भंवरलाल