धरोहर बचाने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
इंडियननेशनल ट्रस्ट फोर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज के नव गठित बीकानेर चैप्टर की पहली बैठक रविवार को ढोलामारू पर्यटन विश्राम गृह में हुई। चैप्टर के संयोजक पृथ्वीराज रतनू की अध्यक्षता में हुई बैठक में में चैप्टर के संरक्षक पद के लिए बीकानेर के पूर्व राजपरिवार की राज्यश्री कुमारी के मनोनयन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में चैप्टर की नई कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। संयोजक रतनू ने बताया कि 27 जनवरी 2015 को इनटेक हैरिटेज दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कला एवं सांस्कृतिक धरोवर के प्रति जागरूकता लाने के लिए महाविद्यालयों में व्याख्यान और विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का जिम्मा मोहनलाल जांगिड़ ओमप्रकाश शर्मा को दिया गया। चैप्टर के सदस्य नरेन्द्रसिंह बीका, सुनील बांठिया, दिनेश चन्द्र सक्सेना ने बीकानेर की विरासत पर पुस्तिका प्रकाशन का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
होटल ढोला मारु में हुई बैठक मे चर्चा करतेइंडियन नेशनल ट्रस्ट फोर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज की नव गठित बीकानेर चैप्टर के मैम्बर।