- Hindi News
- सीएडी कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं
सीएडी कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं
अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एकीकृत के संभाग पदाधिकारियों कर्मचारियों की बैठक वन विभाग कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौधरी के सान्निध्य में आयोजित की गई। चौधरी ने कहा कि सरकार अपने घोषणा पत्र को अक्षरशः पूरा करेगी। सरकार ने अपने कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण के लिए कार्य शुरू कर दिया है। यह कर्मचारियों के लिए सकारात्मक शुरुआत है। संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भंवर लाल पुरोहित ने बताया कि अध्यक्ष चौधरी के प्रयासों से वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की गई है वह उन्हें लागू करने में कोई कसर नहीं रखेंगे। अध्यक्षता संरक्षक एवं वन विभाग प्रदेश अध्यक्ष ताज मोहम्मद पठान ने की। जिला अध्यक्ष आनंद पणिया ने सीएडी के दो खंडों के कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। बैठक में विभिन्न शाखा पदाधिकारियों ने राज्य कर्मचारियों एवं संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर कंप्यूटर आपरेटर संघ के राजेंद्र बिजराणिया ने अपने साथियों के साथ महासंघ की सदस्यता ग्रहण की।
इन्होंनेकिया संबोधित : बैठकको संबोधित करने वालों में कौंसिल आफ डिप्लोमा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण बैद, लैब टेक्नीशियन संघ के इदरीश अहमद, सहायक कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष शैलेष आचार्य, नर्सेज जिला अध्यक्ष संतोष तंवर, देहात अध्यक्ष श्रवण कुमार, भंवर कड़े ला, कालूलाल, ईश्वर सिंह जोधा, लक्ष्मण पुरोहित, जय गोपाल जोशी, रामेश्वर पंवार, इंगांनप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमल अनुरागी, आशा अध्यक्ष राखी गहलोत, मंजू मोल या, बलविंद्र कौर, सुरेंद्र सिंह शेखावत आदि कर्मचारी नेता शामिल थे।
एकीकृत महासंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते महेन्द्रसिंह चौधरी।