पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदियों ने किया सूर्य नमस्कार

बंदियों ने किया सूर्य नमस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | आर्टआफ लिविंग संस्थान एवं केंद्रीय कारागृह के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योगाथॉन दिवस पर बंदियों को योग की महत्ता बताई गई। करीब छह सौ बंदियों ने प्रशिक्षक के साथ सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। इनमें से 40 बंदियों ने 108 सूर्य नमस्कार के चक्रों को पूरा कर श्री श्री रविशंकर के प्रमाण पत्र प्राप्त किए। कारागृह अधीक्षक प्रीता भार्गव ने कहा कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ है। संस्थान की कार्यक्रम प्रभारी साधना सारस्वत, जेलर जगदीश पूनिया, अब्दुल, पारस जांगिड़, महा मुख्य प्रहरी नरपत सिंह एवं मुख्य प्रहरी श्रीराम भूपेश मौजूद थे।