डाक कर्मियों से एकजुट होने का आह्वान
बीकानेर | यूनियनऑफ पोस्टल एम्पलाइज का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं टैक्सी यूनियन महासचिव हेमंत किराडू, विद्युत के इंटक रमेश कुमार व्यास, सावधान के दिनेश सिंह भदोरिया द्वारा किया गया। अध्यक्षता टी.एन. राहटे प्रेसीडेन्ट (एफएनपीओ पी-4) नई दिल्ली ने की उन्होंने विभाग में हो रही गतिविधियों आने वाले समय में विभाग की विकट स्थिति की जानकारी दी। आर.के. मीणा सर्किल सचिव पी-3 ने डाक कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। अधिवेशन के दौरान कर्मचारी नेता रमेश व्यास ने नई सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की निंदा की। पूर्व वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के लिए जो नीतियां बनाई थी उसे बीजेपी सरकार खत्म करने पर तुली हुई है। इस अवसर पर समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।
डाककर्मियों के अिधवेशन को संबोधित करते वक्ता।