पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी परमानंद भारती को श्रद्धांजलि

स्वामी परमानंद भारती को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | ब्रह्मलीनस्वामी परमानंद जी भारती महाराज की स्मृति सभा धनीनाथ गिरिमठ पंच मंदिर में आयोजित की गई। संतों और महात्माओं श्रद्धालुओं ने स्वामी जी महाराज द्वारा कनखल हरिद्वार में बीकानेर वासियों सहित देशभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी गई सेवाओं का स्मरण कराया एवं उनकी सेवा भावना को नमन किया। सभा में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने भजनों के माध्यम से स्वामी जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। संत जगत राम जी, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, जानकी नारायण श्रीमाली, इंद्रा व्यास, किशन चौधरी, डा मोहन लाल शर्मा, वैद्य किशन लाल आसोपा, पं बंशीलाल शर्मा, गायत्री प्रसाद शर्मा, उदाराम भादू, किशन लाल आचार्य, पं प्रकाश वेद पाठी, भवानी शंकर पुजारी आदि ने साधारण किसान परिवार में जन्मे स्वामी जी के सांसारिक नाम पीरू राम चौधरी द्वारा राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी भारती से संन्यास ग्रहण करने आदि संस्मरण को साझा किया।