पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हां, विकास में बीकानेर पिछड़ा

हां, विकास में बीकानेर पिछड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | प्रभारीमंत्री राजकुमार रिणवा ने माना कि विकास के मामले में बीकानेर पिछड़ा है। यहां जाे क्षमताएं हैं उसके हिसाब से विकास नहीं हुआ। प्राकृतिक संसाधनों का बीकानेर में भंडार है फिर भी विकास में पीछे है। रविवार को यहां पहुंचे प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में स्वीकारते हुए कहा कि आने वाले वक्त में इसमें सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। अवैध खनन के सवाल पर कहाकि अकेले बीकानेर में ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों में ये हो रहा है।

हमने सभी को सूचना भिजवाई है कि हम किसी को बेरोजगार नहीं करना चाहते इस कारण इसे कानूनी रूप पहना दिया जाए क्योंकि अब किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई ऐसा करना चाहता है तो हमारे पास पर्याप्त बल है। कुछ भर्ती और करने जा रहा हूं। इंदिरा गांधी नहर किनारे के काटे जा रहे पेड़ों पर रिणवा ने कहा कि कुछ ऐसे पेड़ हैं जो नहर को तो नुकसान पहुंचा ही रहे है साथ ही उनकी उपयोगिता भी नहीं है। इस कारण ऐसे पेड़ों की कटाई हो रही है। रिणवा के यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तमाम विभागों के अधिकारी प्रोटोकॉल में रहे। कलेक्टर भी मौजूद रहीं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक डॉ.गोपाल जोशी, डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, मोहन सुराना, भगवानसिंह मेड़तिया सहित तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर जनता से मिले। ज्ञापन लिए।

जहां गया वहां भी गुट थे, सब ठीक हो गया

पंचायतचुनाव के लिहाज से बीकानेर में भाजपा नेताओं के बीच उपजी गुटबाजी के बीच कैसे समन्वय करेंगे। इस सवाल पर मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने कई जिलों में मुझे भेजा। वहां दाे नहीं तीन-तीन गुट थे। फिर भी हमने समन्वय बनाया। बीकानेर में अगर दो गुट हैं तो भी कोई समस्या नहीं है। सब ठीक हो जाएगा। आपसी सामंजस्य से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।