पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री रिणवा का सम्मान कर बताईं समस्याएं

मंत्री रिणवा का सम्मान कर बताईं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | ब्राह्मणसमाज द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री तथा खान, वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवा को ब्रह्म कुलभूषण-सम्मान से नवाजा गया। सागर रोड पर छह न्याति ब्राह्मण समाज की भूमि पर हुए आयोजन में ब्राह्मण समाज के कई लोग मौजूद थे। राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स कर्मचारी संघ भामसं से संबद्ध ने खान राज्य मंत्री रिणवा को आर एस एम एम एल को विभाजित होने से रोकने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

भाजपा रानीबाजार मंडल के महामंत्री के के शर्मा, भामसं संभाग प्रभारी देवेंद्र सारस्वत के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री रिणवा को सरकार द्वारा आर एस एम एम एल को सात टुकड़ों में विभाजित करने को कार्मिकों के साथ अन्याय बताया। भारतीय वाल्मीकि नवयुवक कांग्रेस ने खान मंत्री को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। छह न्याति ब्राह्मण महासंघ द्वारा प्रभारी मंत्री रिणवा का 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया। महासंघ ने विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल का भी स्वागत किया। रांकावत देशस्थ ऋग्वेदी ब्राह्मण महासभा के गायत्री प्रसाद शर्मा, राजेंद्र स्वामी, विप्र फाउंडेशन के भंवर पुरोहित, सुभाष जोशी, जगमोहन स्वामी, कमल अनुरागी सहित तमाम पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का अभिनंदन किया। भाजपा देहात अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपुर रोड पर रिणवा का स्वागत किया। वरुण अरोड़ा, महेन्द्र ढाका, राजस्थान वूलन इंडस्ट्रीज एसो सएशन, ऑल राजस्थान जिप्सम प्लास्टर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आदि ने रिणवा का स्वागत किया।