भगवानदास अध्यक्ष, सरला महामंत्री
बीकानेर | राजस्थानराज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) बीकानेर के खाजूवाला ब्लॉक के चुनाव रविवार को सीएससी खाजूवाला में हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदराम चौधरी ने बताया कि ब्लॉक खाजूवाला के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से भगवानदास, महामंत्री सरला भाटी, उपाध्यक्ष विनाेद शर्मा को चुना गया।
चौधरी ने बताया कि बीकानेर के सात ब्लॉकों के चुनाव हो गए है।