कृषकों को पौध किस्म के बारे में बताया
बीकानेर | कृषिविज्ञान केन्द्र, बीछवाल कार्यालय सभागार में पौध किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001 पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 60 प्रगतिशील कृषक महिला कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. छींपा ने कहा कि कृषकों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सामर्थिक बनने के लिए अपनी सोच को वैज्ञानिक रूप से विकसित करने की आवश्यकता है। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. पी.एन. कल्ला ने कहा कि किसानों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होते हुए सकारात्मक सोच एवं जवाब देही के साथ अपने अधिकार का संरक्षण करने के लिए कार्रवाई करें। इस अवसर पर डॉ. पी.आर. कोठारी, डॉ. एस.एल. गोदारा, डॉ. शिव नारायण ने फसलों की किस्म एवं गुण की पहचान फसल व्याधि प्रबंध एवं कृषक अधिकार-2001 पर व्याख्यान दिया।