बीकानेर | ग्रामरिड़मलसर सिपाहियान में रिड़मलसर सिपाही समाज विकास समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बरकत अली जुनेजा को अध्यक्ष चुना गया। जुनेजा ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाना विकास के कार्य करवाना रहेगा। जल्द से कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।