बीकानेर | विद्युतचोरी निरोधक पुलिस थाना में बिजली चोरी के पांच मामले दर्ज हुए हैं। थानाधिकारी रामेश्वरी ने बताया कि एईएन (सतर्कता) ग्रामीण जोधपुर डिस्कॉम ने सैरुणा निवासी राजाराम, रोहिताश, पवन, कंवरीलाल गुड़ा कोलायत निवासी नारायण राम के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है।