- Hindi News
- ‘सेवा चाकरी करने का दायित्व पुण्योदय से मिलता है’
‘सेवा चाकरी करने का दायित्व पुण्योदय से मिलता है’
‘सेवाचाकरी करने का दायित्व भी अपने प्रबल पुण्योदय से ही मिलता है। यह बात बुधवार को तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शांति निकेतन सेवा केन्द्र की नव मनोनीत व्यवस्थापिका साध्वीश्री कनकश्री ‘राजगढ़’ और साध्वी जिनबाला ने कहें। इस अवसर पर सेवा चाकरी के दायित्व से आज ही मुक्त हुए निवर्तमान साध्वी चंद्रकला एवं साध्वी पुण्य प्रभा ने गंगाशहर के श्रावक समाज की प्रशंसा करते हुए ऐसे सुरंगें क्षेत्र को तेरापंथ धर्मसंघ का महत्वपूर्ण और विशेष स्थान बताया। कार्यक्रम में बीकानेर से समागत साध्वीश्री कमल प्रजा, साध्वी ललितकला, भीनासर से समागत साध्वी संकल्पश्री सहित साध्वी जिनयशा, साध्वी पुलकित प्रभा आदि ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। गंगाशहर तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष हंसराज डागा, परामर्शक राजेंद्र सेठिया, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल आदि ने अभिनंदन किया। संचालन सभा के मंत्री किशन बैद ने किया।
तेरापंथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची साध्वीवृंद।