वेटरनरी विवि के दो परिणाम घोषित
बीकानेर | राजस्थानपशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने दो परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए है। परीक्षा नियंत्रक एस.एस.सोनी ने बताया कि प्री पीजी टेस्ट 2014-15 एवं द्वितीय वर्ष एएचडीपी (दो वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम-2014) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम विवि की वेबसाइट www.rajuvas.org पर उपलब्ध है।