पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल परिसर में उगे कीकरों को हटाने की मांग

रेल परिसर में उगे कीकरों को हटाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | लालगढ़पुराने लोको रनिंग रूम के पास रेलवे मस्जिद के पास तथा पुराने लोको के सामने लालगढ़ स्टेशन मैन रोड पर से बड़ी संख्या में उगे कीकरों को कटवाने की मांग को लेकर रामपुरा बस्ती, लालगढ़ निवासी रईस अली ने मंडल रेल प्रबंधक आईओडब्ल्यू वर्कर्स विभाग, लालगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। रईस ने ज्ञापन में बताया कि इन कीकरों के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रईस ने एक अन्य ज्ञापन नगर निगम आयुक्त को सौंपकर रामपुरा बस्ती लालगढ़ में बंद पड़ी रोड लाइटों को सही करवाने की मांग की है।