पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला विकलांग अधिकार मंच ने किया सम्मान समारोह

जिला विकलांग अधिकार मंच ने किया सम्मान समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जिलाविकलांग अधिकार मंच द्वारा बुधवार को उरमूल संस्थान के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मंच की अध्यक्ष अनुराधा पारीक को पंचायत समिति वार्ड नौ से मिली जीत की बधाई दी गई। अनुराधा ने उपस्थित विकलांगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये विकलांगों की जीत है। सचिव अरविन्द ओझा ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि अनुराधा ने वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उपाध्यक्ष शंकर लाल सासी गाढ़वाला ने कहा कि इस जीत से विकलांगों अधिकारों की मांग को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर रामपाल बिश्नोई, चेनाराम बिश्नाेई, रमेश सारण, भगवानदास मोहता, पूनमचंद्र सहित कई सदस्य उपस्थित थे।