- Hindi News
- प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारी करेंगे स्कूलों का अवलोकन
प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारी करेंगे स्कूलों का अवलोकन
बीकानेर | शिक्षासम्बलन अभियान के तहत जिले के प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारी मंगलवार को गांव-ढाणी की स्कूलों में पहुंच कर छात्र-छात्राओं के बौद्धिक स्तर की जांच करेंगे। दो दिवसीय शिक्षा सम्बलन अभियान के तहत जिले की 160 स्कूलों का अवलोकन किया जाएगा। एसएसए के डीपीसी जोरावर सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों को राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद की ओर से अवलोकन प्रपत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिनके आधार पर अधिकारी स्कूलों के विभिन्न पहुलओं की जांच करेंगे। मंगलवार को जयपुर में मीटिंग होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नंदलाल शर्मा ने सोमवार को शिक्षा सम्बलन अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक स्कूल सुजानदेसर का अवलोकन किया।