पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि जुटाई

बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि जुटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटगेट पर बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहयोग करते लोग।

बीकानेर| जमीयतउलेमा-ए-हिंद की स्थानीय शाखा की ओर से जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों को राहत पहुंचाने के लिए राशि संग्रहण का विशेष अभियान सोमवार को कोटगेट से शुरू किया गया। इकाई के महासचिव मौलाना इरशाद कासमी ने दुआ के साथ अभियान का आगाज किया। मौलाना ने बताया कि राशि संग्रहण का कार्य एक सप्ताह तक चलेगा। राशि संग्रहण के लिए शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर संग्रहण केन्द्र स्थापित किए गए है। संगठन के सदर हजरत मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने बताया कि बाढ़ पीडितों के अस्थायी आवास के लिए चार हजार खेमों को भेजने का आह्वान किया है। राशि संग्रहण अभियान में मौलाना के साथ मोहम्मद राशीद कोहरी, इकबाल समेजा, सैय्यद अख्तर, जाकिर गौरी, मोहम्मद फारुक, हाजी मोहम्मद हुसैन, मंसूर अली, मोहम्मद अनीश, मोहम्मद इस्माइल आदि शामिल थे। वहीं शहर जिला कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए पीना का पानी बिस्कुट गजनेर रोड स्थित हसनैन ट्रस्ट को सौंपे। इस मौके पर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण जैन, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, घुमंतू प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र नायक, गिरधर जोशी, प्रदीप भादू आदि उपस्थित थे।