बिजली चोरी के पांच मुकदमे दर्ज
बीकानेर | विद्युतचोरी निरोधक पुलिस थाना ग्रामीण में डिस्कॉम के एईएन सतर्कता एवं जोनल द्वारा बिजली चोरी के पांच मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। थानाधिकारी हरिसिंह देपावत ने बताया कि गुड़ा कोलायत के विजय कुमार, पीरू राम, कुमावत जनरल स्टोर-लालचंद एवं डूंगरगढ़ के बजरंग लाल श्याम सुंदर के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले दर्ज करवाए गए हैं।