चित्र उकेरे, नॉलेज का किया प्रदर्शन
बीकानेर | बीकानेरविश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा दिवस पखवाड़ा के तहत रविवार को चार वर्ग में चित्रकला सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पंचायत भवन विश्वकर्मा गेट में आयोजित की गई। कक्षा एक से पीजी तक के छात्रों के लिए हुई इन प्रतियोगिताओं सभी विजेताओं को 28 सितंबर को माहेश्वरी भवन में प्रस्तावित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। संयोजक शिवकुमार बामणिया ने बताया कि आयोजन में सभी का सहयोग रहा।