छात्रवृति के लिए आवेदन सात तक
बीकानेर | अल्पसंख्यकसमुदाय के विद्यार्थी वर्ष 2014-15 के लिए उत्तर मैट्रिक मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए सात अक्टूबर तक आन लाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद सलीम परिहार ने बताया कि कक्षा 11वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को आनॅलाइन फार्म भरकर हार्ड कापी कार्यालय में जमा कर वानी होगी। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।