पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला कलेक्टर के आदेश पर तय होगी भर्ती की तिथि

जिला कलेक्टर के आदेश पर तय होगी भर्ती की तिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | नगरनिगम में सफाईकर्मियों की भर्ती जिला कलेक्टर के आदेश पर मिलने वाली तिथि को होगी। यह निर्णय बुधवार को महापौर भवानी शंकर शर्मा की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में हुई चयन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में भर्ती पर्ची लॉटरी से करने का भी निर्णय लिया गया। महापौर ने कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा भर्ती के लिए स्थान देने की स्वीकृति मिलने उसी दिन जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस फोर्स उपलब्ध करवाने की स्वीकृति मिलने वाले दिन ही भर्ती की जाएगी। उन्होंने इसके लिए दोनों अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में आयुक्त फतेह राय सोनी, सफाई स्वच्छता समिति की अध्यक्ष सींवरी चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी अनिल आचार्य, पार्षद हरिशंकर नायक आदि उपस्थित थे।