पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकील हड़ताल पर सैकड़ों पत्रावलियां अटकी

वकील हड़ताल पर सैकड़ों पत्रावलियां अटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | संभागस्तर पर हाईकोर्ट बैंच स्थापित करने की मांग को लेकर वकीलों ने बुधवार को अदालती कार्य का बहिष्कार किया। इससे सैकड़ों पत्रावलियों में कामकाज ठप रहा। बार अध्यक्ष बाल किशन शर्मा के नेतृत्व में वकीलों के शिष्टमंडल ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रपति के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में सचिव हेमाराम जाखड़, रघुवीर सिंह राठौड़, सुरेंद्र बिश्नोई, दीपक गौड़, प्रह्लाद जाखड़, विजय पाल सिंह शेखावत, विजयपाल चौधरी आदि शामिल थे। वकीलों का कहना है कि आमजन को सस्ता, सुलभ एवं शीघ्र न्याय दिलाने के लिए बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच स्थापित करना आवश्यक है। गौरतलब है कि इस मांग को लेकर वर्ष 2009 में वकीलों ने 125 दिन तक हड़ताल कर अदालती कार्य का बहिष्कार किया एवं विधि मंत्री मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की एवं हर महीने 17 तारीख को अदालतों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।