- Hindi News
- छात्रा को एमएससी प्रीवियस में प्रवेश के आदेश
छात्रा को एमएससी प्रीवियस में प्रवेश के आदेश
बीकानेर | अदालतने शिक्षा सत्र 2014-15 में प्रवेश से वंचित छात्रा सुमन जाट को एमएससी प्रिवीयस में प्रवेश देने के आदेश दिए हैं। न्यायालय अतिरिक्ति सिविल न्यायाधीश क,ख,न तीन सत्यप्रकाश सोनी ने छात्रा के प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान राजकीय डूंगर महाविद्यालय और महाराजा गंगासिंह विवि को शिक्षा सत्र 2014-15 में एमएससी प्रिवीयस में छात्रा सुमन को प्रवेश देने, परीक्षा फार्म भरवाने, परीक्षा लेने और परिणाम जारी करने के आदेश दिए हैं। प्रकरण के मुताबिक सुमन जाट ने डूंगर कॉलेज में एमएससी प्रिवीयस में प्रवेश के लिए आवेदन किया। साक्षात्कार के दिन छात्रा कॉलेज में बैठी रही परंतु उसे प्रवेश के लिए नहीं बुलाया गया। इस संबंध में छात्रा ने प्राचार्या को ज्ञापन दिया मगर कोई सुनवाई नहीं होने पर छात्रा ने अदालत में दावा पेश किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने छात्रा को प्रवेश के आदेश दिए। अदालत में छात्रा की पैरवी एडवोकेट ओमप्रकाश भादाणी ने की।