अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन 20 को
बीकानेर | अन्तरराट्रीयवैश्य महासम्मेलन एवं राजस्थान प्रदेश वैश्य महासम्मेलन 20 सितंबर को रिद्धि-सिद्धि भवन में होगा। सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार को वैश्य समाज के विभिन्न घटकों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं की बैठक रिद्धि सिद्धि भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम शेरेवाला ने की। 20 को होने वाले सम्मेलन बाबूराम गुप्ता, दिनेश राणा, ध्रुवदास अग्रवाल, गिरीराज अग्रवाल, निर्मला रावत, चारू गुप्ता एवं वीणा विजयवर्गीय संबोधित करेंगे।