पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर पर कैंची कोटा को सौगातें

बीकानेर पर कैंची कोटा को सौगातें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | पूर्ववर्तीसरकार द्वारा बीकानेर और कोटा भेजी गई प्रशासनिक सुधार मानव संसाधन एवं जनशक्ति आयोजना समिति ने एक ही विभाग के लिए दो संभाग मुख्यालय में अंतर को इतना बढ़ा दिया जिससे बीकानेर संभाग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। सिंचित क्षेत्र विकास के रिव्यू के लिए बनाई गई कमेटी ने बीकानेर सीएडी के पर पूरी तरह कतर दिए जबकि कोटा सीएडी को सौगातों पर सौगातें दी। यहां तक कि वहां के अभियंताओं को लैपटाप, यात्रा के साथ ही नए पदों का भी सृजन करने की सौगातें दी हैं। भास्कर के पास एक ही कमेटी की बीकानेर और कोटा दोनों की रिपोर्ट है जिसे देखकर हर बीकानेर वासी चौंक जाएगा। रिपोर्ट में बीकानेर और कोटा के बीच सिर्फ एक समानता है जिसमें कृषि विस्तार और भूजल इकाई को उनके मूल विभाग में समाहित करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा शेष रिपोर्ट में बीकानेर से छीना गया और कोटा को पद,पैसा से लेकर तमाम सुविधाओं से सुसज्जित करने की सिफारिश की गई। इसी कमेटी ने बीकानेर सीएडी के आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त सहित 93 पद समाप्त करने की सिफारिश की है। इसके अलावा मंडी विकास और इंजीनियरिंग विंग को ही सुरक्षित रखने का सुझाव दिया।

रिपोर्टके मायने क्या : जिसवक्त कमेटी ने बीकानेर और कोटा सीएडी का रिव्यू किया था उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी। बीकानेर कमेटी कब आई और कब चली गई किसी को पता नहीं लगा जबकि कोटा में तत्कालीन सरकार में एक कद्दावर मंत्री थे। जिसका असर कमेटी की रिपोर्ट में दिखाई दिया। बीकानेर के जनप्रतिनिधि अब भी मौन है जबकि कर्मचारी सीएडी को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

बीकानेर से यह छीना

>सीएडी आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, निजी सचिव, वरिष्ठ निजी सहायक, निजी सहायक, जमादार के एक-एक, वाहन चालक के दो चतुर्थ श्रेणी के चार पद समाप्त होंगे।

> प्रशासनिक एवं समन्वय अनुभाग से कनिष्ठ लिपिक के पांच, कनिष्ठ लिपिक के छह, हाली, माली के एक-एक पद टूटेंगे।

> वित्त एवं लेखा कार्यालय से वित्तीय सलाहकार, लेखाधिकारी, वरिष्ठ निजी सहायक, कार्यालय अधीक्षक वाहन चालक का एक-एक, सहायक लेखाधिकारी के चार, लेखाकार के दो, कनिष्ठ लेखाकार के छह, वरिष्ठ लिपिक के पांच,कनिष्ठ लिपिक के आठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के चार पद टूटेंगे।

> कृषि एवं भूजल विंग को मूल विभाग में शामिल होंगे।

> वित्त सलाहकार का पद समाप्त होगा।

कोटा क