- Hindi News
- महिलाओं को मिलेगा सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण
महिलाओं को मिलेगा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण
महिलाओं को मिलेगा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण
बीकानेर | शहरीजन कल्याण सेवा संस्थान और धरणीधर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। संस्थान अध्यक्ष डॉ.मेघराज आचार्य और ट्रस्ट अध्यक्ष रामकिशन आचार्य ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया। रामकिशन आचार्य ने बताया कि केंद्र का उद्घाटन पांच अक्टूबर को किया जाएगा। सिलाई केंद्र में महिलाओं को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, पेटिंग, हैंडी क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण धरणीधर महादेव मंदिर प्रांगण में दिया जाएगा।