पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल अधिकारियों ने दिया धरना

बीएसएनएल अधिकारियों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीएसएनएल संचार निगम अधिकारी वर्ग की यूनियन एसएनईए के अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को पब्लिक पार्क स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।
जिला सचिव महेश व्यास ने बताया कि क.दू.अ. से उपमंडल अभियंता प्रमोशन, ई-3 पे-स्केल, 30 प्रतिशत बेनीफिट, सिविल इलेक्ट्रिकल मुद्दा, सहायक महाप्रबंधक के रिक्त पदों को भरना सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर धरना दिया गया।
धरने में अध्यक्ष पी.एल.शर्मा, ललित आसेरी, विनाेद स्वामी, धीरज कोचर, एस.एस.गुप्ता, एस.डी.पांडे, विवेक सहगल, सोमेश शर्मा, राकेश शर्मा, गोपाल राय आदि शामिल थे।

(धरने पर बैठै बीएसएनएल के अधिकारी।)