पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुवनेश्वरी ने जीता रजत पदक

भुवनेश्वरी ने जीता रजत पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | 59वीस्तरीय अंडर 17 स्कूली छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल की भुवनेश्वरी राठौड़ ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता में माउंट आबू में 11 से 16 सितंबर तक आयोजित की गई। भुवनेश्वरी अब राजस्थान का प्रतिनिधित्व टेडी पल्लीकम में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगी।

घूमरप्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 21 को

बीकानेर | विरासतसंवर्धन संस्थान की ओर से आयोजित होने वाली घूमर नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन 21 सितंबर को हंसा गेस्ट हाउस में होंगे। उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सहल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम चरण में ऑडिशन होगा। इसमें प्रतिभागी अधिकतम पांच मिनट की प्रस्तुति दे सकेंगे। भैरव प्रसाद कत्थक के अनुसार चयनितों के प्रशिक्षण के बाद फाइनल प्रतियोगिता होगी।