रिक्त सीटों पर मिले प्रवेश
बीकानेर | एनसीसीकी सीटें बढ़ाने सहित विभिन्न कक्षाओं में रिक्त रही सीटों पर वंचित छात्रों को प्रवेश देने की मांग को लेकर डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल बेनीवाल ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। बेनीवाल ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष, एम पूवार्द्ध में रिक्त सीटों पर वंचित छात्रों को प्रवेश दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में श्रीकृष्ण गोदारा, सुनील बेनीवाल, इमरताराम महिया, अशोक फुलवारिया, धनराज चौधरी आदि शामिल थे।