पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अजूबा’ को जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल भेजा

‘अजूबा’ को जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. ‘अजूबा’को आखिरकार इलाज के लिए जयपुर के जे.के.लोन हॉस्पिटल भेज दिया गया। एक महीने से ज्यादा समय से पीबीएम पीडएिट्रक हॉस्पिटल में भर्ती रहे इस विकृत, अनाथ बच्चे को कई तरह के ऑपरेशन करने हैं जो यहां संभव नहीं है। ऐसे में डाक्टरी बोर्ड में हुए निर्णय के मुताबिक डा.प्रदीप, कंपाउंडर बस्तीराम की टीम बच्चे को जेके लोन प्रशासन के सुपुर्द कर आई। अब उसी हॉस्पिटल में इस बच्चे के ऑपरेशन सार-संभाल के बारे में निर्णय होंगे।

पीबीएम पीडएिट्रक हॉस्पिटल के प्रभारी विभागाध्यक्ष डा.पी.के.बैरवाल का कहना है, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी से जुड़े कई ऑपरेशन होने हैं जो यहां संभव नहीं है। ऐसे में बच्चे से संबंधित अब तक की सारी रिपोर्ट के साथ उसे जयपुर रैफर कर दिया है। अब वहां के डाक्टर ही यह तय करेंगे कि पहले कौनसा ऑपरेशन किया जाए और कैसा उपचार दिया जाए।