- Hindi News
- विभागों को नया भवन निर्माण से पहले लेना होगा अनापत्ति प्रमाण पत्र
विभागों को नया भवन निर्माण से पहले लेना होगा अनापत्ति प्रमाण-पत्र
बीकानेर | विभागोंको नए भवन निर्माण कार्य से पहले, जिला कलेक्टर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र हासिल करना होगा। इस आशय के निर्देश मुख्यमंत्री ने उदयपुर दौरे के दौरान दिए थे। एडीएम सिटी दुर्गेश बिस्सा ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रमुख विशेषाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश की क्रियान्विति सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा पुराने अथवा प्रयोग में नहीं लाए जा रहे भवनों की मरम्मत कर उनको उपयोग में लेने को भी कहा गया है।