- Hindi News
- सुनवाई नहीं होने से परेशान ठेकेदार ने बंद की आधे शहर की रोड लाइट
सुनवाई नहीं होने से परेशान ठेकेदार ने बंद की आधे शहर की रोड लाइट
लगातारबढ़ रही रोड लाइट संबंधी परेशानियां और उनके बाद उनकी सुनवाई नहीं होने से नाराज ठेकेदार ने अाधे शहर की रोड लाइट बंद कर दी। जब लोगों की शिकायतें नगर निगम प्रशासन के पास पहुंची तो उन्होंने ठेकेदार से समझाइश कर रात को रोड लाइट चालू करवाई। शहर की लगभग 13 हजार रोड लाइट की मेंटिनेंस का काम अजय एंटर प्राइजेज के पास है। संस्थान के मालिक शंकर चांडक पारस मारु ने बताया कि रोड लाइटों का यूआईटी द्वारा लगातार विस्तार किया जा रहा है। विद्युत निगम भी अंडर ग्राउंड केबिल डालने के बाद रोड लाइट जलाने के लिए प्वाइंट नहीं छोड़ रही। हमारा काम केवल बंद रोड लाइट चालू करने का है। पोल पर प्वाइंट नहीं छोड़ना, उनके स्विच वायर फ्यूज नहीं मिलने के कारण रोड लाइटें चालू करने में परेशानी आती है। आए दिन लोग हमें ही कोसते हैं।
इस संबंध में जिला कलेक्टर, नगर विकास न्यास नगर निगम अधिकारियों से लगातार पत्र व्यवहार करने व्यक्तिगत जाकर मिलने के बाद भी कहीं सुनवाई नहीं हुई। इस कारण हमने बुधवार शाम से गंगाशहर-भीनासर परकोटे के अंदर की रोड लाइट का काम नहीं करने का फैसला निगम के अधिकारियों को सुना दिया। रात आठ बजे निगम आयुक्त (प्रशासन) फतेह राय सोनी के आश्वासन पर हमने लाइटें चालू कर काम अपने हाथ में वापस ले लिया। चांडक ने कहा कि हम काम करना चाहते हैं लेकिन संसाधन उपलब्ध करवाए बगैर यह कैसे संभव है।
एशियन कंपनी का बकाया, कैसे करे काम
एनर्जीसेविंग स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट के तहत शहर के 34 वार्ड की रोड लाइट सही करने का काम कर रही एशियन स्ट्रीट इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का नगर निगम में 80 लाख रुपए बकाया पड़ा है। कंपनी ने इस संबंध में निगम आयुक्त को पत्र लिखकर भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भुगतान के बगैर स्ट्रीट लाइट का संचालन करना संभव नहीं है।