दशहरे पर निकलेंगी 21 सचेतन झांकियां
इसवर्ष दशहरा पर 21 सचेतन झांकियां निकलेगी। यह निर्णय बीकानेर दशहरा कमेटी की बुधवार को धोबी तलाई स्थित कमेटी कार्यालय में हुई मीटिंग में लिया गया। राकेश कुमार मेहंदीरत्ता की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में सचिव वीरेंद्र चावला ने बताया कि कमेटी द्वारा रावण, कुंभकरण मेघवाल के पुतलों लंका का निर्माण करवाया जा रहा है। बागपत (यूपी) के शोरगर पुतलों का निर्माण शुरू कर दिया है। चावला ने बताया कि झांकियों के पात्रों के लिए विशेष रूप से वेशभूषाएं अहमदाबाद दिल्ली के कारीगरों से तैयार करवाकर मंगवाई जा रही हैं। इन झांकियों के लिए करीब 150 पात्रों का चयन 27 सितंबर को कमेटी के तनेजा धर्मशाला, धोबी तलाई स्थित कार्यालय में किया जाएगा। इच्छुक पात्र संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संस्था द्वारा रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन भी डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में करवाने का निर्णय लिया गया है। दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समन्वय समितियों का गठन भी किया गया है जिसमें मुकेश धूडिय़ा, सुनीत झांब, देवेंद्र मेहंदीरत्ता, कबीर झांब, संजय झांब, जीतेश अरोड़ा, नरेश झांब, कीर्ति उतरेजा, ओम मोदी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।