अधिवक्ताओं की मांगों का निराकरण हो
अधिवक्ताओं की मांगों का निराकरण हो
बीकानेर | ऑलइंडिया लॉयर्स यूनियन बीकानेर शाखा का एक शिष्टमंडल राजस्थान बार कौंसिल के चेयरमैन मनोज गर्ग से मिला और ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं की मांगों का निराकरण करवाने की मांग की है। शिष्टमंडल ने नए अधिवक्ताओं को प्रतिमाह पांच हजार रुपए का स्थायी फंड देने आिद की मांग उठाई। शिष्टमंडल में बजरंग छींपा, सुंदर बेनीवाल, निम्बाराम, विकास बिश्नोई सहित कई अधिवक्ता शामिल थे।