पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजदे में झुके सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

सजदे में झुके सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | गजनेर कस्बे में बुधवार को जेठा भुटटा पीर का मेला भरा। दरगाह परिसर इत्र, अगरबत्ती फूलों की खुशबू से महक उठा। दरगाह खादिम अब्दुल रहमान पठान ने बताया कि अल सुबह कुरान खानी, सलातु सलाम फातिहाखानी के बाद मजार पर पहली चादर महाराजा गंगा सिंह जी की मखमली चादर चढ़ाई गई।
इसके बाद राजमाता सुशीला कुमारी, उदयपुर महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़, एचआरएच ग्रुप होटल्स गजनेर पैलेस के प्रबंधक मदर सिंह शेखावत द्वारा चढ़ाई गई। खादिम दरगाह अब्दुल रहमान ममद अली द्वारा चादर चढ़ाने के साथ ही उर्स की शुरूआत हुई।
इस मौके पर चिराग मोहम्मद इमाम मस्जिद गजनेर दरगाह कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। दरगाह परिसर में बाबू खां बगड़वा असरफ अली द्वारा जेठा भुटटा की कव्वाली के बीच जायरीनों ने मजार पर अमन-चैन की दुआ मांगी। सुबह से लेकर शाम तक दरगाह परिसर में दुआएं मांगने वाले जायरीनों की भीड़ रही।

हर कोई हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक इस पवित्र स्थल को छूकर अपने को धन्य मान रहा था। मेला परिसर में लगी अस्थाई दुकानों पर जायरीनों ने जमकर खरीदारी की।