बीकानेर | प्रतापबस्ती निवासी गाडिया लुहार वर्ग के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को 10 सूत्री ज्ञापन भेज कर समस्या समाधान की मांग की है। तीन दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षरित ज्ञापन में पेयजल, बिजली, राशन कार्ड, सड़क-नाली समस्या संबंधी एवं भूखंड आबंटन की मांगें प्रमुख रूप से की गई है।