पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक कर्मियों की मांगों का समाधान हो

डाक कर्मियों की मांगों का समाधान हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | डाककर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल ने डाकघर अधीक्षक को ज्ञापन देकर बीकानेर मंडल के सभी संवर्गो के कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करवाने की मांग की है। शिष्टमंडल ने बताया कि बीकानेर मंडल में पिछले लंबे समय में कर्मचारियों को कार्य संचालन में प्रशासनिक तकनीकी खामियों की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश असंतोष है। शिष्टमंडल ने बताया कि बीकानेर मंडल में डाक सहायक संवर्ग में स्टाफ की भारी कमी हैं। कुल स्वीकृत पदों में से भौतिक रूप से आधा स्टाफ ही कार्यरत है। शिष्टमंडल ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं करवाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। शिष्टमंडल में आर.पी. मीना, लेखराज कुमावत, मखनलाल,फूसाराम चौधरी आदि शामिल थे।