टंकी के लिए प्रदर्शन की चेतावनी
बीकानेर | बंगलानगरमें पेयजल सप्लाई व्यवस्था सुधारने के लिए हैडवर्क्स निर्माण के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव धनराज सोलंकी वार्ड पार्षद हसन अली गौरी के नेतृत्व में एक एक शिष्टमंडल अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिला और ज्ञापन देकर निराकरण करवाने की मांग की। शिष्टमंडल ने चेतावनी दी है कि शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 24 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा।